चल, चलें शिखर की ओर

एक वर्ष तक चली इस वीडियो सिरीज़ में कुल 52 वीडियो हैं। नीचे उनमें से कुछ ही सूचीबद्ध हैं।यूट्यूब चैनल पर जाकर आप सभी देख सकते हैं।

उम्र केवल एक संख्या है...सच में!🙂

पढ़ने और सीखने की कोई उम्र नहीं होती। दीर्घकालिक व्यक्तिगत दृष्टिकोण पर निर्णय लें, और निरंतर आगे बढ़ते रहें। आजीवन सीखने की यात्रा को अपनाकर, आप लगातार विकास कर सकते हैं और बन सकते हैं अपना सर्वश्रेष्ठ संस्करण।

स्वयं को चुनौती देने में आनंद है भरपूर

दूसरों से अपनी तुलना करने के बजाय स्वयं को चुनौती देने का आनंद लें। अपने अतीत को एक बेंचमार्क के रूप में उपयोग करके यह देखना कि आप कितनी दूर आ गए हैं, अत्यंत प्रेरणादायक हो सकता है।

चुनौतियों को विकास के अवसरों में बदलें

क्या किसी अस्वीकृति या पीड़ा का उपयोग अपनी सफलता को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है? इसे स्वीकार करने से इनकार करते हुए परिस्थितियों को कैसे चुनौती दें, देखिए इस वीडियो में।

आसपास है बहुत कुछ, सीख सके तो सीख

हर किसी के जीवन में रोल मॉडल का महत्व होता है। पर क्या आप जानते हैं कि सीखने का एक और अत्यंत शक्तिशाली तरीका है, और वह भी आपकी आसान पहुंच के अंदर। उसे तुरंत लपकने के लिये देखिये यह वीडियो।

बदलती दुनिया में कैसे रहें प्रासंगिक

निरंतर विकसित हो रही दुनिया में कहीं आप पीछे न छूट जायें। इस वीडियो में हैं वो आठ कदम जो आपको रखेंगे सबसे आगे।

प्रस्तुत है 24 घंटे की डबल चुनौती

कहीं आप जाने अनजाने बहुत आलोचनात्मक तो नहीं हो रहे? इस वीडियो में आप पायेंगे एक मजेदार चुनौती, जिसे आप और भी अधिक चुनौतीपूर्ण बना सकते हैं।

क्या छिपा है आपकी चाल में ?

पैदल चलना एक अच्छा व्यायाम है, शरीर के लिये और मन के लिए भी। पर और क्या? एक रोचक रहस्य जानने के लिए देखिये यह वीडियो।

कम्यूनिकेशन कमजोर, तो बाकी सब बेकार

आप लोगों को तभी प्रभावित और प्रेरित कर सकते हैं जब वे आपकी बात, आपका दृष्टिकोण, आपकी योजनाओं को समझें। इसके लिए देखिये यह वीडियो और सुधार कीजिये अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स में।

पुस्तकों को अपना सच्चा साथी कैसे बनाएं?

कुछ लोगों के लिये पुस्तकें पढ़ना एक शौक है, और कुछ के लिये एक मुसीबत। और इस वीडियो में है इन दोनों समूहों के लिये अच्छी खबर। मस्तिष्क को खोलें, रचनात्मकता बढ़ायें और प्रभावी ढंग से अपने समय का सदुपयोग करें।

खुद को बदलिए, दुनिया बदल जाएगी

खुद को बदलने के लिए कहना बहुत आसान है, पर बदलना बहुत ही कठिन... जब तक आपने यह वीडियो नहीं देखा। आइये, करते हैं कुछ राज की बातें, जो दिखायेंगी आपको आगे की राह और आपके लिए बनाएंगी एक बेहतर दुनिया।

कैसे पहचानें अपने ब्लाइंड स्पॉट और जीवन को बनाएं अधिक सार्थक

अपने ब्लाइंड स्पॉट की पहचान करने से आपको आत्म-विकास के लिए एक अतिरिक्त दृष्टिकोण मिलता है। इस समझ से आप सचेत विकल्प चुन सकते हैं, फीडबैक स्वीकार कर सकते हैं और लगातार खुद को बेहतर बना सकते हैं। यह वीडियो बतायेगा कि कैसे पहचानें अपने ब्लाइंड स्पॉट और जीवन को बनाएं अधिक सार्थक।

कैसे गिरायें अपने चारों ओर की दीवारें और पायें आत्मविश्वास?

छोटी छोटी शुरुआत करने से आपको भविष्य में बड़ी चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास मिल सकता है। इस वीडियो में हैं आपके डर को खत्म कर के आत्मबल हासिल करने के आठ उपाय।

गोल सेट करना और उनको लिखना क्यों महत्वपूर्ण है ?

यदि आप कुछ पाने के लिए गंभीर हैं, तो स्पष्ट और विशिष्ट लक्ष्यों और कार्य योजनाओं को लिखने की आदत डालें। लिखित लक्ष्यों में स्पष्टता होती है और आपके मन में उन्हें पूरा करने की आशा बनने लगती है। एक निरंतर अनुस्मारक (रिमाइंडर) के रूप में, ये आपको अपने दीर्घकालिक लक्ष्य (लाँग टर्म गोल) की प्राप्ति की दिशा में कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करते हैं।